बाबा रामदेव ने 3 दवाओं की किट लॉन्च की, दावा- क्लीनिकल ट्रायल में 7 दिन में 100% मरीज ठीक हुए

Kailash

बाबा रामदेव ने 3 दवाओं की किट लॉन्च की, दावा- क्लीनिकल ट्रायल में 7 दिन में 100% मरीज ठीक हुए

  • रामदेव ने कहा- पतंजलि ने गिलोय, अश्वगंधा जैसी जड़ी-बूटियों से कोरोना की रिसर्च बेस्ड दवा तैयार की।


कोरोना पर योग गुरू रामदेव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने आयुर्वेदिक दवा से कोरोना के इलाज का दावा किया है। इसके लिए तीन दवाएं कोरोनिल, श्वसारि और अणु तेल लॉन्च की हैं। इसे पतंजलि योगपीठ ने बनाया है।
रामदेव का दावा है कि इस दवा की क्लिनिकल केस स्टडी में हमने 280 मरीजों को शामिल किया। 100 लोगों के ऊपर क्लीनिकल कंट्रोल ट्रायल की गई। 3 दिन के अंदर 69% मरीज पॉजिटिव से निगेटिव हो गए और 7 दिन के अंदर 100% रोगी ठीक हो गए। यह इतिहास की बहुत बड़ी घटना है।
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 40 हजार 450 हो गया है। बीते 24 घंटे में 13 हजार 548 नए केस आए। 10 हजार 879 मरीज ठीक हुए और 312 की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 3721 नए मामले महाराष्ट्र में आए और सबसे ज्यादा 113 मौत भी यहीं हुईं। दिल्ली में 2909 मरीज बढ़े, जबकि सबसे ज्यादा 3589 मरीज ठीक हुए।