पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा, ट्रेन और मेट्रो नहीं चलेंगी; देश में अब तक 4.65 लाख केस

Kailash

पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा, ट्रेन और मेट्रो नहीं चलेंगी; देश में अब तक 4.65 लाख केस

  • यह फोटो पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे स्टेशन का है। बुधवार को यहां का नजारा कुछ ऐसा था। यहां हर रोज प्रवासी मजदूरों व अन्य यात्रियों की भारी भीड़ पहुंच रही है।


पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार ने बुधवार को इसका ऐलान किया। जारी आदेश के मुताबिक, इस दौरान पश्चिम बंगाल में ट्रेन और मेट्रो नहीं चलेंगी। पश्चिम बंगाल देश के उन पांच राज्यों में शामिल है, जहां कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव है। यहां अब तक 14,728 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं जबकि 580 लोगों की जान जा चुकी है।
वहीं, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 65 हजार 553 हो गई। देश में कोरोना का रिकवरी रेट भी 6% बढ़कर 56.38% हो गया है। इससे पहले, मंगलवार को 15 हजार 600 नए मरीज बढ़े और 10 हजार से ज्यादा ठीक भी हो गए। दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 3947 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। महाराष्ट्र में 3,214 नए मरीज सामने आए, यहां 248 लोगों की जान गई। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।