कहानी सुशांत के अधूरे प्यार की / पुरानी यादें मिटाने डिलीट कर दिया था इंस्टाग्राम अकाउंट, रिया के साथ जनवरी में मनाया था सीक्रेट बर्थडे

Kailash

कहानी सुशांत के अधूरे प्यार की / पुरानी यादें मिटाने डिलीट कर दिया था इंस्टाग्राम अकाउंट, रिया के साथ जनवरी में मनाया था सीक्रेट बर्थडे


शांत चेहरा.. सौम्य मुस्कान और चमकता हुआ फिल्मी करियर। सुशांत सिंह राजपूत के पास सब कुछ था। कुछ नहीं था तो प्यार। इस बात का गवाह उनका गुजरा हुआ वो वक्त रहा है जिसमें उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा। अंकिता लोखंडे से लेकर रिया चक्रबर्ती के रूप में सुशांत के जीवन में प्यार आया लेकिन हर बार अधूरा ही रह गया ..।

अंकिता से टूटा था 6 साल पुराना पवित्र रिश्ता

2009 में आए टीवी पवित्र रिश्ता के बाद अंकिता और सुशांत का रिश्ता चर्चा में रहा। 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि इसके बाद अपनी पुरानी यादों को मिटाते हुए सुशांत ने मार्च 2019 में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सारी फोटो डिलीट कर दी थीं, जिनमें कुछ अंकिता के साथ की भी थीं। हालांकि अंकिता को जब फोन पर सुशांत की मौत की खबर मिली तो वे सिर्फ इतना ही कह पाईं- व्हॉट?

रिया चक्रबर्ती ने शेयर किए थे अनसीन फोटो

सुशांत सिंह राजपूत ने 21 जनवरी 2020 को ही 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर उन्हें सबसे खास विश 'जलेबी' की एक्ट्रेस रिया चक्रबर्ती ने दिया था। रिया ने सुशांत के साथ अपने अनसीन फोटोज शेयर करते हुए उन्हें बॉय विद ए गोल्डन हार्ट बताया था। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी, लेकिन पिछले एक साल से रिया ही उनका प्रोफेशनल वर्क मैनेज कर रही थीं।

तीन साल पहले बना ली थी कृति सैनन से दूरी

सुशांत के मूड स्विंग और टेंपरामेंट इश्यू के चलते उनका कृति सैनन से 2017 में ब्रेक अप हो गया था। कृति का नेचर भी शॉर्ट टेंपर है, वहीं इनके बीच की दूरियां भी बड़ा कारण थीं। गौरतलब है कि इन दोनों ने ही अपनी रिलेशनशिप को लेकर कभी चुप्पी नहीं तोड़ी थी। दोनों की नजदीकियां फिल्म राब्ता की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं।
कृति के लिए सुशांत ने एक इंटरव्यू में कहा था- हमारे बीच काफी सारी चीजें मेल खाती हैं। एक तो ये कि हम दोनों दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं। दूसरा, हम दोनों ही इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं। हमारे पैशन भी काफी हद तक एक जैसे हैं। चाहे जो भी हो हम अपनी फिल्म में अपना 100% देते हैं। इन्हीं बातों की वजह से हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं।"

सारा के साथ काम करने से कर दिया था इंकार

केदारनाथ में सुशांत के अपोजिट रहीं सारा अली खान का नाम भी चर्चा में रहा। उस वक्त इनके रिलेशन की खबरें भी बेहद आम हो गई थीं, हालांकि बाद में यह किस्सा खत्म हो गया। इसके बाद सुशांत ने सारा के साथ एक ब्रैंड की ऐडफिल्म शूट करने से भी इंकार कर दिया था। सुशांत के हवाले से यह लिखा गया था कि वे किसी भी सूरत में अपनी एक्स हीरोईन के साथ काम नहीं करना चाहते।