सोनू सूद ने मातोश्री पहुंच सीएम ठाकरे से की मुलाकात, संजय राउत कर चुके अभिनेता की आलोचना, एक्टर के समर्थन में आए कई लोग
रविवार देर शाम बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलने उनके निवास स्थान मातोश्री गए। सोनू सूद के साथ कांग्रेस नेता और प्रदेश के मौजूदा कपड़ा मंत्री असलम शेख भी मातोश्री पहुंचे थे। यह मुलाकात इस लिहाज से भी अहम है कि रविवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने की अभिनेता की मंशा पर सवालियां निशाना लगाया था। राउत ने अपने एक बयान में कहा था कि सोनू सूद एक अभिनेता हैं, वो पैसे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अभिनय करना ही उनका पेशा है। बता दें कि अभिनेता सोनू सूद मुंबई से देश भर में हजारों मजदूरों को उनके घर पहुंचा चुके हैं।
मुलाकात के बाद सोनू सूद ने कहा कि यह किसी राजनीतिक पार्टी का मामला नहीं है। इस मामले में कोई मतभेद भी नहीं है क्योंकि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सबने मेरा समर्थन (प्रवासियों को घर भेजने में) किया है। हालांकि, इस मुलाकात के बाद भी संयज राउत ने एक कटाक्ष भरा ट्वीट किया और लिखा, 'आखिर सोनू सूद को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पता मिल गया, वो मातोश्री पहुंच गए, जय महाराष्ट्र।" यही नहीं शिवसेना के मुखपत्र सामना की संपादकीय में सोनू सूद को भाजपा की कठपुतली बताया गया।
अखेर सोनु सुद महाशयांना महाराष्ट्राच्या मुख्यमंत्रयांचा पत्ता सापडला..
मातोश्रीवर पोहोचले
जय महाराष्ट्र
5,124 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
अभिनेता के मातोश्री से जाने के बाद पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्विटर पर लिखा...
This evening @SonuSood met up with @CMOMaharashtra Uddhav Thackeray ji along with Minister @AslamShaikh_MLA ji and me. Better Together, Stronger Together to assist as many people through as many people. Good to have met a good soul to work for the people together.

