सुशांत की खुदकुशी पर बॉलीवुड से रिएक्शन / अक्षय और नवाजुद्दीन बोले- इस घटना पर यकीन नहीं होता, उर्वशी रौतेला ने कहा- डिप्रेशन सबसे बड़ी महामारी
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली है। अभी आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। इंडस्ट्री ने उनके निधन पर दुख जाहिर किया है। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा कि सुशांत काफी टैलेंटेड एक्टर थे, भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सुशांत उनके करीबी दोस्त थे। जो कुछ भी हुआ है, उस पर यकीन नहीं होता।
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने ट्वीट किया और कहा कि डिप्रेशन सबसे बड़ी महामारी है।
धोनी की बायोपिक में साथ काम करने वाले आलोक ने कहा- सुसाइड की कोई वजह नहीं
धोनी की बायोपिक में सुशांत के साथ काम करने वाले आलोक पांडे ने कहा- सुशांत तो ऐसा बिल्कुल नहीं था, वह बहुत ही स्प्रिचुअल थे। मुझे बहुत मानते थे। तब दिशा सलियन शायद उसकी मैनेजर नहीं थी। लेकिन, अंकिता लोखंडे आती थी और तब तक दोनों के बीच सब ठीक था। सुशांत के सुसाइड का कोई रीजन दिखाई नहीं देता है। उसे खूब वाहवाही मिल रही थी, उसने छिछोरे में भी अच्छा काम किया। उसे अभी भी काफी काम मिल रहा था।

सालभर पहले अपने गांव गए थे सुशांत
एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सुशांत के चचेरे भाई और बिहार के भाजपा विधायक नीरज सिंह ने कहा- इस खबर से काफी दुख पहुंचा है। सुशांत मेरा चचेरा भाई था। वह सालभर पहले अपने गांव मलडीहा गए थे। वे वहां से अपनी मां की मन्नत पूरी करने के लिए अपने ननिहाल भी गए थे।
सुशांत के घर से डिप्रेशन के इलाज के दस्तावेज मिले
जिस वक्त सुशांत ने सुसाइड किया, तब दोस्त भी घर में थे। जब सुबह दोस्तों ने आवाज दी तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा तोड़ा गया तो सुशांत सिंह राजपूत की लाश मिली। कुछ दस्तावेज भी मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि वह डिप्रेशन का इलाज कर रहे थे। कुछ करीबियों का कहना है कि एक एक्ट्रेस से उनका अफेयर था और इन दिनों वह अफेयर ठीक नहीं चल रहा था। सुशांत इसे लेकर भी परेशान थे।

पूर्व मैनेजर ने भी की थी कुछ दिन पहले खुदकुशी
8 जून को सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने मुंबई में एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दिशा ने मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उन्हें बोरीवली के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।