Who was George Floyd causing arson in America/कौन था जॉर्ज फ्लॉयड जिसके कारण अमेरिका में आगजनी हो रहे ह

Kailash
0

Who was George Floyd causing arson in America/कौन था जॉर्ज फ्लॉयड जिसके कारण अमेरिका में आगजनी  हो रहे ह



अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में मुख्य आरोपी पुलिस अफसर डेरेक चॉविन पर हत्या का थर्ड डिग्री चार्ज बढ़ाकर अब सेकंड डिग्री कर दिया गया है। सेकंड डिग्री चार्ज भी बरकरार रहेगा। इसके अलावा 3 अन्य पुलिसकर्मियों थॉमस लेन, जे एलेक्जेंडर कुंग और टाऊ थाओ पर हत्या में साथ देने और उकसाने के साथ हत्या का सेकेंड डिग्री आरोप लगाया जाएगा। इन तीनों पर पहले कोई चार्ज नहीं लगाया गया था।

सांसद एमी क्लोबुचर ने बुधवार को बताया कि मिनेसोटा के अटॉर्नी जनरल कीथ एलिसन ने आरोपी पर चार्ज बढ़ाने का फैसला किया। इस मामले में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं अमेरिका में गिरफ्तारी के दौरान जॉर्ज फ्लॉयड की मौत से हैरान हूं। राष्ट्रपति ट्रम्प और और अमेरिका के सभी लोगों को मेरा यही संदेश है कि नस्लीय हिंसा की हमारे समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। दुनिया के ज्यादातर लोगों का भी यही मानना है।

इंसाफ के हित में नए आरोप लगाए गए: अटॉर्नी जनरल


अटॉर्नी जनरल कीथ एलिसन ने आरोप बढ़ाने का ऐलान करते समय कहा कि यह इंसाफ के हित में है। उन्होंने यह भी कहा कि बेशक एक पूर्व पुलिस अफसर को सजा दिलाना कठिन होगा। इतिहास बताता है इसमें कड़ी चुनौतियां हैं। मिनेसोटा में अभी तक सिर्फ एक पुलिस अफसर को किसी सिविलियन की हत्या में दोषी ठहराया गया है।

25 मई को फ्लॉयड को गिरफ्तार किया गया था


मिनेपोलिस में 25 मई को फ्लॉयड को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इससे पहले पुलिस अफसर डेरेक चॉविन ने फ्लॉयड को सड़क पर दबोचा था और अपने घुटने से उसकी गर्दन को करीब आठ मिनट तक दबाए रखा था। फ्लॉयड के हाथों में हथकड़ी थी। इसमें 46 साल का जॉर्ज लगातार पुलिस अफसर से घुटना हटाने की गुहार लगाता रहा। वीडियो में उसने कहा, 'आपका घुटना मेरे गर्दन पर है। मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं...।’’ धीरे-धीरे उसकी हरकत बंद हो जाती है। इसके बाद अफसर कहते हैं, ‘उठो और कार में बैठो’, तब उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आती। इस दौरान आस-पास काफी भीड़ जमा हुई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)