MP Exit Poll 2023: आंकड़ों में 'मामा' पर मेहरबान दिखी जनता, कहीं कांग्रेस दे रही बराबर की टक्कर; मगर पिक्चर अभी बाकी है...

Kailash
0

 


MP Exit Poll Election 2023  मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद एक बार फिर शिवराज की सरकार बनती नजर आ रही है। हालांकि कुछ आंकड़ों में कांग्रेस को भाजपा के साथ आमना-सामना करते हुए देखा जा रहा है। हालांकि तीन दिसंबर को स्पष्ट होगा कि मध्य प्रदेश में किसका जादू बिखरा और किसकी सरकार बनने वाली है।


एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। हालांकि, असली परिणाम आना तो बाकी है, ऐसे में देखना होगा कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस अपना दम दिखाने में कामयाब रही या नहीं। वहीं, दूसरी ओर एग्जिट पोल के नतीजों के बाद INDIA की सदस्यीय पार्टियां भी दावा करती नजर आ रही हैं कि उनके समर्थन के बिना कोई भी सरकार बनना मुश्किल है।

India Today- Axis My India

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की लहर चलने की पूरी संभावना है। इस एग्जिट पोल के आंकड़ों में भाजपा को सर्वाधिक सीटें मिलने की उम्मीद है। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 140-162 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस को 68-90, अन्य को 0-1 सीटें मिल सकती हैं।


News24- Chanakya

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिलने का अनुमान लगाया जा गया है। टुडेज चाणक्य ने अपने सर्वे के आंकड़ों में भाजपा की झोली में 151 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 74 सीटें और अन्य को पांच सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

ABP- C Voters एग्जिट पोल

एबीपी- सी वोटर्स के सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को 88-112 और कांग्रेस को 113-137 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं, अन्य को 2-8 सीटें मिलने की संभावना जताई है। इस एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।


Republic TV-Matrize एग्जिट पोल

Republic TV-Matrize के एग्जिट पोल में भी शिवराज सरकार का जादू चलता नजर आ रहा है। दरअसल, इसके मुताबिक, प्रदेश में भाजपा को 118-130, कांग्रेस को 97-107 और अन्य को 0-2 सीटें मिलने की संभावना है।



Aaj TaK एग्जिट पोल

आज तक के सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने वाला है। प्रदेश में पार्टी को 140 से 162 सीटें मिल रही हैं। वहीं, कांग्रेस को 68 से 90 सीटें और अन्य को 03 सीटें मिलने की उम्मीद है।

जन की बात Exit Poll

जन की बात एग्जिट पोल के आंकड़े बताते नजर आ रहे हैं कि भाजपा को 100-123 सीटें और कांग्रेस को 102-125 सीटें मिलने वाली हैं। वहीं, अन्य के खाते में शून्य से पांच सीटें आ सकती हैं।


TV9 भारतवर्ष- पोलस्ट्रेट एग्जिट पोल

टीवी9 भारतवर्ष पोलस्ट्रेट के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में दोनों मुख्‍य दलों के बीच कांटे की टक्‍कर दिख रही है। दरअस, यहां बीजेपी को 106-116 और कांग्रेस को 111-121 सीटें मिलती दिखाई गई हैं।


पिछले साल किसके एग्जिट पोल के आंकड़े रहे सटीक

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सभी 230 सीटों पर चुनाव हुआ था। उस समय भी टाइम्स नाउ-CNX, एबीपी-CSDS, इंडिया टुडे- Axis My India, रिपब्लिक- C Voter और Chankya के एग्जिट पोल में अलग-अलग आंकड़े पेश किए गए थे। वह आंकड़े नीचे दिए गए हैं।


Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)